मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर आगमन : जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर,कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत
जमशेदपुर: झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक जमशेदपुर पहुंचे. जिला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. इस मौके परप्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की.इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक शैली में माननीय न्यायमूर्ति कास्वागत किया.मुख्य न्यायाधीश ने भी कलाकारों से संवाद किया.
मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक केजमशेदपुर आगमन पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया.मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई और पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अलावा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.