राधा कृष्ण की झांकी के साथ हुए होली की रासलीला
होली मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
पलामू:- पलामू के मेदिनीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया समेत कई गणमान्य शामिल हुए।
परशुराम युवा वाहिनी के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मनमोहक राधा कृष्ण की झांकी का प्रदर्शन हुआ, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए आलोक चौरसिया ने कहा की होली आपस में मिलने जुलने का त्यौहार है, इस त्यौहार के माध्यम से लोगों में प्यार और स्नेह बढ़ता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।