Live

Bihar news

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सांसद निशिकांत दुबे ने कसा तंज, कहा- 'उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ता'

M
manish kumar raiलेखक

भागलपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार के दौरे पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पदयात्रा कर ले या फिर भागलपुर में बैठ जाए यहां के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

दरसअल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार के दौरे पर पहुंचे है। उनके दौरे पर बिहार में राजनीति गरमा गई है। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के इस दौरे पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भागलपुर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के दौरे पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पदयात्रा कर ले या फिर भागलपुर में बैठ जाए यहां के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस 60 वर्षों तक देश पर राज की है। 1947 से लेकर 2005 तक कांग्रेस ने क्या किया है जनता पूछना चाहती है।

वही निशिकांत दुबे ने बताया कि बिहार के जिन क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप है उसको लेकर केंद्र सरकार काफी सजग है। जिसके तहत नदी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जैसे कोसी-मेची लिंक परियोजना से खगड़िया बेगूसराय और भागलपुर में बाढ़ की स्थिति बराबर होती है उसे पर कंट्रोल किया जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय और स्कूल के समानांतरपुर कठेरिया रेल लाइन के तहत भागलपुर में गंगा नदी किनारे मैरिन ड्राइव यह सभी योजनाएं बिहार के लोगों को काफी फायदा पहुंचाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें