Live

धनबाद में आसमान से बरसी आफत की बारिश

वज्रपात से मां बेटी की मौत

A
Akanksha Kumariलेखक

धनबाद:- धनबाद में आफत की बारिश। आकाशीय बिजली का कहर कोयलांचल के एक परिवार पर टूटा है. जिला में भारी बारिश के बीच वज्रपात ने मां और बेटी को अपनी आगोश में ले लिया. मां-बेटी की मौत से इलाके में मातम पसर गया है. ये पूरी घटना बरवाअड्डा थाना के तिलैया पंचायत की है। मां और बेटी सब्जी के बागान से काम कर घर लौट रही थी तभी तेज बारिश को देखते हुए एक मकान में रुक ग्ई।जहांबज्रपात के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

धनबाद में वज्रपात से मां बेटी की मौत को लेकर बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत के बिहोचिया गांव की रहने वाली मां-बेटी सब्जी के बगान से काम करके घर लौट रही थी। इस दौरान तेज बारिश को देखते हुए झोपड़ीनुमा एक मकान में छुप गए। अचानक बिजली कड़की और वज्रपात ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मां और बेटी की मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा करके शवों को धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में मारे गए दोनों की पहचान कर ली गई है। बिहेचिया गांव की रहने वाली शांति देवी (45 वर्ष) और उसी की बेटी रिंकी कुमारी (19 वर्ष) बतायी जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें