Live

Jharkhand News

मोदी जी डरे हुए हैं, तन्मयता के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का हर संभव प्रयास किया जाएगा - सुखदेव भगत

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:-भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर इंडिया गठबंधन की टेंशन को बढ़ा दिया हैं। लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा ने सुदर्शन भगत का टिकट काटकर समीर उरांव को टिकट दिया हैं। इसको लेकर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा के भावी प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कशिश न्यूज से खास बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए इंडिया गठबंधन का बचाव किया है उन्होंने कहा कि ये उनकी पार्टी का निर्णय है।इनकी परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहेगी होंगी,उदासीन रवैया रहा होगा। बहुत सारे मंत्रियों का टिकट काटा हैं। यहां तक कि पवन सिंह जैसे लोग ने अपना नाम वापस ले लिया हैं। एक भय का माहौल है मोदी जी काफी डरे हुए हैं। राहुल गांधी जी ने जैसा कर रखा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा हो या पटना में महागठबंधन के विशाल रैली को देखते हुए भय व्याप्त हो गया है मोदी जी में। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें