ओडिशा
विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत
रांची\ओडिशा:-झारखंड के महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी की ओडिशा में अचानक तबीयत बिगड़ी गई। उन्हें गंभीर हालत में ओडिशा के बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संबलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन यात्रा में थे इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई।
जिसके बाद उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा। जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
स्टीफन मरांडी ट्रेन से वेल्लोर से झारखंड आ रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था, इसलिए उनकी गंभीर हालत को देखते हुए संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर किया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।