Live

Jharkhand News

विधायक कल्पना सोरेन ने फादर्स डे की दी शुभकामना, परिवार के साथ फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

M
manish kumar raiलेखक

रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर करते हुए झारखंड वासियों को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं है। इस अवसर पर फोटो के साथ भावुक संदेश भी लिखा है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पिता के योगदान को बहुत सम्मान देते हुए लिखा, "पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊँचाइयाँ देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है। आपका योगदान अनमोल है।"

इस पोस्ट में कल्पना सोरेन के साथ उनके पति हेमंत सोरेन, दोनों बेटे, माता, पिता, ससुर शिबू सोरेन आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें