Live

Jharkhand News

डॉक्टर के साथ बदमाशों ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:-गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के टंडवा मे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह तौलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद अरविन्द गुप्ता एवं उनके भाइयों के साथ भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना की गई है।

इस मामले में सदर थाना में कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस के पकड़ से सभी आरोपी बाहर है। वहीं मारपीट का यह वीडियो सीसीटीवी मे कैद हो गई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।


इस मामले में व्यवसायी के भाई पूर्व वार्ड पार्षद ने कहा की बाहर से गुंडा को बुलाकर उसके एवं भाइयों के साथ मारपीट की गई है जिसमे बड़े भैया का हाथ टूट गया है।

मैं कानून को अपने हाथ में नहीं लिया हूं मैं अब इंसाफ की गुहार लगा रहा हुं क्योंकि मेरी एवं परिवार वालो की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें