Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह से की मुलाकात, आदित्यपुर में हुई चर्चा

S
Shruti Prakashलेखक

आदित्यपुर : झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शामिल होने के बाद आदित्यपुर स्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे।मंत्री संजय प्रसाद यादव का आदित्यपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री यादव ने कहा कि अरविंद सिंह उनके बड़े भाई जैसे हैं और उनके साथ पुराने संबंध हैं। इस अवसर पर अरविंद सिंह के समर्थक भी मौजूद थे और कई मुद्दों पर चर्चा की गई।इस बैठक में टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, जगदीश नारायण चौबे, डॉ. ओपी आनंद, रविंद्र मंडल, नितेश राज, देव प्रकाश देवता, वीरेंद्र यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें