Live

आज से सदस्यता अभियान शुरू

मंत्री लेसी सिंह ने किया जदयू सदस्यता अभियान का शुभारंभ

A
Akanksha Kumariलेखक

पूर्णिया:-पूर्णिया में आज से जनतादल ( यू ) का सदस्यता अभियान जिला स्तर पर शुरुआत की गई। बिहार सरकार के खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने सदस्यता अभियान की पर्ची देकर कई लोगों को जदयू का सदस्य बनाया ।

कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर सेवा सदन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।


मीडिया से बात करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि आज से पूरे बिहार में सदस्यता अभियान शुरू की गई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने 6 दिसंबर को ही इसकी शुरुआत कर दी थी।

उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान 3 वर्षों तक के लिए है। जिसके लिए₹5 का शुल्क रखा गया है। पूर्णिया जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 5 लाख और शहरी क्षेत्रों के लिए 50 हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें