Hindi News / मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर दी जान,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

एमजीएम अस्पताल में आत्महत्या : मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर दी जान,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By:  |
mgm aspatal mein atmahatya

जमशेदपुर:बड़ी खबर जिले के एमजीएम अस्पताल से आ रही है. जहां अस्पताल में भर्तीएक मरीज चौथे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली है. अस्पताल परिसर मेंकुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि, युवक ने क्यों आत्महत्या किया इसका पता नहीं चल सका. फिलहाल,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक का नाम अरशद आलम बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त उसने मां से कहा था कि वहशौच के लिए जा रहा है.ठीक थोड़ी देर के आत्महत्या की जानकारी मिली.