महंगाई के खिलाफ JMM का प्रदर्शन : गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की अगुवाई में हल्लाबोल
गढ़वा: जिला समाहरणालय के पास जेएमएम कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को जेएमएम जिला कमेटी द्वारा समहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. मुख्य रूप से गढ़वा विधानसभा से पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जेएमएम नेता और कार्यकर्ताओ के हाथों मे गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी लिखी हुई थी.
केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारणमहंगाईचरम पर
मिथलेश ठाकुर ने कहा किकेंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार चरम पर है. आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है. गरीबों के चूल्हे बुझने की स्थिति में हैं, जबकि मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक बोझ से जूझ रहे हैं. विशेष रूप से घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा की आज पबरे झारखंड में यह धरना प्रदर्शन हो रहा है. चार पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद गैस सिलेंडर के दामों मे वृद्धि हुई है. केंद्र को बढ़ा हुआ दाम वापस लेना होगा.
बीजेपी विधायक पर निशाना
स्थानीय बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यहां का स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक फंड में गड़बड़ी करना चाहते हैं. पांच करोड़ रूपए चापाकल लगाने में लगा दिए है, जबकि ऐसा हकीकत नहीं है. मिथलेश ठाकुर ने कहा किहमलोग इस पर नजर रख रहे है तो ये अनाप सनाप बोल रहे हैं.