मतगणना का काउंटडाउन : बोकारो प्रशासन की तैयारी पूरी, ड्रोन और कैमरे से रहेगी पैनी नजर
बोकारो:नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से तैयार है. दूसरी तरफ सभी प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है. शुक्रवार को निकाय चुनाव का मतगणना होना है. इसको लेकरचास के कृषि बाजार समिति में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में हुए चुनाव की मतगणना होगी. वहीं,डीसी-एसपी ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली गई है, कलशांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराया जाएगा.
कृषि बाजार समिति परिसर मेंमतगणना
मतगणना की तैयारी को लेकर आज कृषि बाजार समिति परिसर में डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक कर जानकारी दी. चास नगर निगम की मतगणना के लिए28टेबल लगाये गये हैं,जबकि फुसरो नगर परिषद के लिए18टेबल लगाये गये हैं. पांच राउंड में गिनती पूरी कर ली जाएगी.
मतगणना कर्मियों की एंट्री के लिएनिर्देश जारी
मतगणना कर्मियों की एंट्री के लिए कई दिशा निर्देश जारी किया गया है. चास के जोधाडीह मोड़ और आईटीआई मोड़ में टोटो के माध्यम से मतदान कर्मियों को मतगणना केंद्र के पास पहुंचाया जाएगा. सुरक्षा को लेकर पूरे सड़कों पर आवागमन बंद रहेगी. ड्रोन और कैमरे से नजर रखी जाएगी. प्रत्याशी और उनके इलेक्शन एजेंट गाड़ी से मतगणना केंद्र के अंदर तक पहुंच सकते हैं. बोकारोडीसी नेमीडिया के लिए भी विशेष व्यवस्था करने की बात कही है.
मतगणना के बाद हिंसा करने वालों से निपटने के लिए पुलिस तैयार
चास मेंहिंसा करने वालों को चेतावनी देने के उद्देश्य से बोकारो एसपी हरविंदर सिंह की अगवाई में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान उपद्रवी और पुलिस के जवान आपस में भिड़ते नजर आए. इस दौरान आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट भी छोड़े गए. सड़क पर आगजनी कर सड़क को अवरुद्ध भी किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटते हुई दिखाई दी. सपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मतगणना के बाद होने वाले हिंसा को देखते हुए बोकारो पुलिस पूरी तरह से तैयार है.