Jharkhand News
माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑपरेटर को मारी गोली,घटना से क्षेत्र में दहशत
लोहरदगा:-लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क रोजगार योजना के तहत कुडू थाना क्षेत्र के कुडू ब्लाक मोड़ कुडू से सुंदरू होते हुए बंदुवा मोड़ तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माणकारी एजेंसी के जेसीबी वाहन पर सोमवार देर शाम तीन हथियारबंद माओवादियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर के बाएं हाथ में गोली लगी है।
ऑपरेटर को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माओवादियों द्वारा घटनास्थल पर पर्चा छोड़ते हुए घटना की जिम्मेदारी लेने की बात कही जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।