राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास
जगह-जगह कई कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
लोहरदगा:- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियांपूरी हो गई हैं। राम नगरी को सजा लिया गया है। ऐसे में, 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोहकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, देवी सीताका मायकाखुशी और उत्साह से भरा हुआ है।
राम मंदिर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा को लेकरलोगों में उत्साह चरम पर है। जगह-जगह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। कोई मंदिर की सफाई में जुटा है, तो कोई लोगों के बीच निमंत्रण पत्र बांट रहा है। कहीं अखंड हरी कीर्तन, तो कहीं राम कथा का आयोजन,कहीं भंडारा,कहीं यज्ञ चहु ओर राम नाम का गुण सुनाई दे रहा है।
इस महोत्सव का गवाह बनने वाले में इसे लेकर उत्साह ही उत्साह है। चारों ओर भक्ति की धारा बह रही है। राम नाम की भावना का ज्वार उठ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर समाज के हर वर्ग में एक उत्साह नजर आ रहा है।
युवा बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक उमंग है। अनुष्ठान को लेकर सभी अपनी ओर से तैयारी कर रहे हैं। घर से लेकर मंदिर गली मोहल्ला और गांव में भी एक उत्सव का महल दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों में उत्साह व्याप्त है लोग श्री राम ज्योति जलाने की तैयारी में है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।