वित्त मंत्री ने की सुदिव्य सोनू से मुलाकात : पर्यटन मंत्री ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार योजना का पावरपॉइंट दिखाया
पलामू: जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराने के लिए सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का “पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण” दिखाया.
जीर्णोद्धार के लिए 50-60 करोड़ रुपये राशि खर्च होगी
पर्यटन मंत्री ने वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को बताया कि पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कराया जा रहा है. संभावना है कि किले के जीर्णोद्धार के ऊपर 50-60 करोड़ रुपये राशि खर्च होगी. DPR तैयार करने के पश्चात् जीर्णोद्धार कार्य का निविदा आमंत्रित किया जाएगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पर्यटन विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि हर कीमत पर वर्ष 2028 तक पलामू जिला के जीर्णोद्धार का काम पूरा करा लिया जाए.
पलामू किला कासन 1628 में हुआ था निर्मीण कार्य
पलामू किला के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राधाकृष्ण किशोर ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बताया कि पलामू किला व्याघ्र अभयारण्य क्षेत्र में अवस्थित है. सन 1628 में चेरो वंश के राजा प्रताप राय ने किले का निर्माण कराया था. उसके बाद 1658 में राजा मेदीनिराय ने नए किले का निर्माण की शुरुआत की थी,जो पूरा नहीं हो सका.
जीर्णोद्धार के बाद होगासौंदर्यीकरण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने बताया कि किले के जीर्णोद्धार के बाद उसका सौंदर्यीकरण और लाइट एंड साउंड आदि की योजना भी प्रस्तावित है. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आदिवासियों एवं पर्यटन के विकास के लिए ट्राइबल होम स्टे जैसी योजना, जिसमें पर्यटक कुछ दिन ठहर कर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से देख सकते हैं.