Hindi News / हेमंत सोरेन बोले-मैंने बड़ा भाई खो दिया,कल तक जो साथी हमारे बीच थे...

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए सीएम : हेमंत सोरेन बोले-मैंने बड़ा भाई खो दिया,कल तक जो साथी हमारे बीच थे आज उनकी स्मृतियां ही हमारे साथ हैं

Edited By:  |
mantri sudivya sonu k nidhan par bayuk hue cm

रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद समाचार पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक होते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X हैंडल पर कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए महज एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि वे एक बड़े भाई के समान थे. कल तक जो साथी हमारे बीच थे,आज उनकी स्मृतियां ही हमारे साथ हैं. सुबह की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई. सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में रिक्तता छोड़ गया. हेमंत सोरेन ने भावुक होते हुए कहा कि आज मैंने आज बड़ा भाई खो दिया.

इस अपूरणीय क्षति पर सीएम हेमंत सोरेन का दर्द छलका. सीएम ने दुख जताते हुएजिंदगी की नश्वरता का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि कल तक जो बुलंद आवाज सबके बीच गूंजती थी,आज वह सिर्फ यादों में सिमट कर रह गई है.