मंत्री राधाकृष्ण किशोर का केंद्र सरकार पर निशाना
MMDR कानून में किए गए संशोधन पर बोले-ऐसे कानूनों एवं नीतियों से राज्य की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर
रांची:झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने MMDR कानून में किए गए संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार किसी मांग को लेकर नहीं,बल्कि न्याय की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है. वित्त मंत्री के ने कहा कि केंद्र सरकार के MMDR संशोधन से झारखंड को करीब 14 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है. उन्होंने कहा कि केंद्र की अन्य नीतियों की वजह से रेशनलाइजेशन और मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने से भी राज्य को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.
राधाकृष्ण किशोर ने बताया विकसित भारत के तहत 18 और 19 तारीख को दिल्ली में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में झारखंड का पक्ष रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है और ऐसे कानूनों एवं नीतियों से राज्य की आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ सकता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।