Live

मनरेगा पर सियासत

गुमला में बीजेपी के एसटी-एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने की प्रेस वार्ता

A
archana singhलेखक

गुमला:मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर राजनीति सियासत गरमा गई है. लगातार विपक्ष की ओर से विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किया जा रहा है. वहीं, सत्ता पक्ष के बयानबाजी के पलटवार में बीजेपी नेता भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं और लगातार विभिन्न मंचों और सभावों के माध्यम से मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के पीछे के मकसद को आम लोगों और गरीबों का हित बात रहे है.


अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर

इसी क्रम में एसटी-एससी मोर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने गुमला परिसदन में प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता के माध्यम से समीर ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के पीछे बीजेपी की एकमात्र मंशा ये है कि इस योजना के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति, मजदूर और गरीब किसान को लाभ पहुंचाना है.लेकिन,विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है.

समीर उरांव ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. बेवजह मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही. जबकि केंद्र में मोदी सरकार अब तक की एक ऐसी सरकार है जिन्होंने केवल गरीबों के हितों के लिए ही काम किया है.


गुमला से किशोर कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें