Live

मंगेतर के साथ जा रही युवती से रेप

VIDEO भी बनाया, पुलिस ने दोनों युवकों को किया अरेस्ट

A
Anurag Goelलेखक

BAGHA : नेपाल से घर की ओर लौट रही एक नाबालिग युवती के साथ बाल्मीकि नगर में दो युवकों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के आवेदन पर बाल्मीकीनगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि पीड़ित युवती लौरिया थाना क्षेत्र के गांव की है। जो 2 दिनों पूर्व अपने मंगेतर के साथ आंख का इलाज करवाने नेपाल गई थी । नेपाल से आंख का इलाज कराकर गुरुवार की सुबह वह घर वापस जाने के लिए गोल चौक पहुंची थी।

इसी दौरान उसके मंगेतर को शौच लग गया। जिसके बाद दोनों नर देवी मंदिर की ओर जंगल में चले गए । जहां रास्ते में युवती को खड़ा कर उसका मंगेतर शौच के लिए जंगल में चला गया। इसी क्रम में आरोपी दोनों युवक युवती को अकेला देख वहां पहुंचे।

थाने को दिए आवेदन में युवती ने कहा है कि आरोपी दोनों युवकों ने पहले उसके साथ गाली गलौज किया फिर उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया एवं इसका वीडियो भी बनाया। बाद में युवक उसे जंगल में छोड़कर दूसरी और चले गए।

युवती के हो हल्ला करने पर स्थानीय राहगीर वहां आ पहुंचे। इसी दौरान युवती ने एक आरोपी युवक की पहचान की। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को अपने कब्जे मे ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद एक अन्य युवक की पहचान हुई।

बाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी दोनों युवक गोलू डोम व ताज मोहमद बाल्मीकिनगर के निवासी हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही पीड़ित युवती की मेडिकल जांच को लेकर बेतिया भेजा जा रहा है।

बगहा से राकेश कुमार सोनी की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें