Live

मनचलों की हरकत

धनबाद में शिक्षा के मंदिर में पोस्टर चिपकाकर प्रेमिका से मांगी माफी

A
archana singhलेखक

धनबाद: शहर में शिक्षा के मंदिर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मनचलों ने स्कूल को अपनी हरकतों का अड्डा बना दिया है. ताजा मामला प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय का है. जहां एक युवक ने कॉलेज परिसर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर अपनी प्रेमिका से माफी मांगी है. युवक की ये हरकत शिक्षा के मंदिर को मजाक बना दिया है.

महिला महाविद्यालय मनचलों की शर्मनाक करतूत

तस्वीरों में आप देख सकते है युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कई पोस्टर लगाए थे, जिनमें उसने माफी की गुहार लगाई है. हालांकि, कॉलेज प्रशासन की नजर पड़ते ही चपरासी द्वारा इन पोस्टरों को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

यह मामला इसलिए गंभीर हो गया है, क्योंकि यह एक महिला महाविद्यालय है, जहां छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने आती हैं. ऐसे में इस तरह की हरकत ना सिर्फ अनुशासनहीनता को दर्शाती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है.

पोस्टर हटाने पर प्रेमी ने दी धमकी

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.करुणा सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उन्हें सुबह इस बारे में तब जानकारी मिली जब सुरक्षा गार्ड पोस्टर हटाने गया तो युवक ने उसे धमकी दी. हालांकि प्राचार्या के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल मामले पर कितना गंभीर रुख अपनाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें