Bihar News : अरवल के महेंद्र सिंह धोनी को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस पर भी परिजन से मारपीट करने का लगा आरोप

Edited By:  |
Mahendra Singh Dhoni of Arwal was tied to a tree and beaten, police was also accused of beating his family

अरवल जिले के बबन बिगहा गांव में शादी टूटने के विवाद में गांव के ही महेंद्र सिंह धोनी को एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की है। परिजन देर रात उसे जंगल में बेहोशी की हालत में पेड़ से बंधा हुआ पाए। आनन-फानन में गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना PMCH रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

परिजनों के अनुसार, मिथिलेश कुमार की बेटी सोनम कुमारी की शादी अमिर बिगहा गांव के दीपक कुमार से तय हुई थी। 22 मार्च को दीपक के पिता नागेंद्र सिंह ने फोन कर शादी तोड़ने की जानकारी दी। कारण पूछा गया तो बताया कि गांव के ही राजा वर्मा, जो सेना में कार्यरत हैं, उन्होंने ही लड़की पर आरोप लगाकर शादी रुकवा दी। इस पर लड़की के पिता ने 23 मार्च को परासी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अज्ञात अपराधियों ने महेंद्र सिंह धोनी को पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पीटाई कर दी। ग्रामीणों की मदद से महेंद्र सिंह धोनी को बेहोशी की हालत में तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने पटना PMCH रेफर कर दिया है।

पुलिस पर परिजन से मारपीट का आरोप

इस मामले को लेकर जांच करने गई पुलिस टीम पर परिजनों से मारपीट को लेकर आरोप लगाया गया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पुलिस भी ग्रामीणों से मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर परासी थाना अध्यक्ष कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

अरवल से बब्लू सिन्हा की रिपोर्ट