Hindi News / क्रिकेट प्रेमियों से लेकर कई हस्तियों ने कैप्टन कूल को दी बधाईयां

महेंद्र सिंह धोनी का 45वां जन्मदिन : क्रिकेट प्रेमियों से लेकर कई हस्तियों ने कैप्टन कूल को दी बधाईयां

Edited By:  |
mahendra singh dhoni ka 45wan janmdin

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबके पसंदीदा खिलाड़ी रहे यानी महेंद्र सिंह धोनी का आज 45वां जन्मदिन है. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची जिले में हुआ था. उनकी गिनती दुनिया के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ियों में होती है. कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भारत के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज की गिनती दुनिया के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ियों में होती थी.

माही ने भारतीय क्रिकेट को उन बुलंदियों पर पहुंचाया, जिसकी कोई खिलाड़ी सिर्फ कल्पना ही कर सकता है. कप्तानी और बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग से भी उन्होंने टीम इंडिया की सफलता में अहम योगदान दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने का नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किया है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही संस्करण में उन्होंने युवा भारतीय टीम को लीड करते हुए चैंपियन बनाया. फिर 2011 में 28 साल के बाद टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप जितवाया. तीसरा खिताब चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के रूप में आया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने. धोनी ने 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मुकाबलों में भारत को लीड किया. जिसमें में 178 में जीत मिली. एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है.