महाशिवरात्रि : बासुकीनाथ धाम में आकर्षक झांकी के साथ निकली भव्य शिव बारात,आज बारात विदाई की रस्म

Edited By:  |
mahashivratri

दुमका:बासुकीनाथ धाम मेंमहाशिवरात्रि के मौके पर आकर्षक झांकी के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई. आधी रात को पालकी पर सवार भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल लेकर हजारों की संख्या में महादेव के भक्त बासुकीनाथ मंदिर से झांकी निकाली. नाचते गाते नगर भ्रमण करते के बाद वापस मंदिर प्रांगण में मंदिर की परिक्रमा करते हुए माता पार्वती के द्वार पहुंचे. जहां बारातियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया.

दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सपत्नीक वैवाहिक अनुष्ठान में शामिल हुए और समस्त विधि-विधान के साथ देर रात शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ. इस दौरान मंदिर परिसर मांगलिक गीतों से गूंजायमान रहा. वहीं, आज संध्या बेला में यानी घूंघट की रस्म अदायगी के साथ बारात विदाई का आयोजन किया जाएगा.