Live

महानंदा एक्सप्रेस के 'लगेज वैन' में शराब

पटना जंक्शन पर बड़ी खेप बरामद, रेलकर्मियों की भूमिका संदिग्ध

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन पर शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। महानंदा एक्सप्रेस के 'लगेज वैन' से ये शराब लायी जा रही थी। इस मामले में रेलकर्मियों की संदिग्ध भूमिका मानकर पुलिस जांच कर रही है।

पटना जंक्शन पर लाखों की कीमत का शराब बरामद किया गया है। शराब महानंदा एक्सप्रेस के लगेज वैन ले लायी जा रही थी। बताया जा रहा है कि कॉस्मेटिक सामग्री के नाम पर शराब की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था। 'लगेज वैन' से शराब बरामदगी ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसकी मिलीभगत से तस्करी का खेल खेला जा रहा था।

रेलवे पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में रेलकर्मियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें