l’am allergic to corruption
डिप्टी CM तेजस्वी ने दिखाए कड़े तेवर, पूरे स्वास्थ्य विभाग की ली क्लास
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कड़े तेवर दिखाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में तेजस्वी ने साफ मैसेज देते हुए कहा कि l’am allergic to corruption । उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की तरह स्कोर नहीं पूछेंगे बल्कि पर्फर्मेंस के स्कोर के आधार पर आपकी सेवा का मूल्यांकन करेंगे।
बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों और चिकित्सकों की बुलाई गयी बैठक में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी, सभी जिलों के सिविल सर्जन, बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिंटेंडेंट और डीपीएम उपस्थित थे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिहार के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा में सुधार का 60 दिनों का लक्ष्य दिया है। जिसमें सफ़ाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित करना शामिल है।
तेजस्वी यादव ने बैठक में जिला सदर समेत बड़े अस्पतालों में 24 घंटे उचित स्टाफ़ के साथ Help Desk और Complaint Desk स्थापित करने का आदेश दिया है। जिसमें मरीज़ों के भर्ती होने से लेकर, Ambulence, शव वाहन, रेफ़रल की सहज व सरल सुविधा प्रदान करने साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पतालों को रेफ़रल पॉलिसी का SOP फ़ॉलो करने एवं सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता व मेडिकल उपकरणों को चालू अवस्था में रखने का भी निर्देश दिया है। जहां मानव संसाधन की कमी है उसकी तत्काल पूर्ति की जाए। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेज़ी लाया जाए।
बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार देर रात अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान वार्डों में खराब व्यवस्था देख वे काफी नाराज हुए। उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।