Jharkhand News
कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति.
लोहरदगा:- लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र के घाघरा में लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित कर चुनाव को लेकर बनाई रणनीति। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित कई कांग्रेस के नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए रणनीति तैयार की गई साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कार्यर्ताओ में जोश भरने का काम किया। इस बैठक में लोहरदगा लोकसभा सीट में पड़ने वाले पांच विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा, विशुनपुर, गुमला, सिसई और मांडर विधानसभा क्षेत्र के नेता और बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी और आरएसएस वाले लोग डरे हुए हैं इसी को लेकर उन्होंने उम्मीदवार बदले है हमने लोकसभा स्तरीय बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य किया है और आने वाला चुनाव में महागठबंधन राज्य में सभी 14 सीटों में जीत दर्ज करेगी हमारे शीर्ष नेताओं ने आज कार्यकर्ताओ को कई मूल मंत्र दिया है जिसका लाभ चुनाव में दिखेगा इस बार बीजेपी की हार तय है और महागठबंधन की जीत होगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।