Lok Sabha Election 2024
जमशेदपुर में डीसी के निर्देश पर चला मतदाता जागरुकता अभियान
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त के निर्देश पर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार कई तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को मानगो के गांधी मैदान में नये वोटरों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.
उप विकास आयुक्त और धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी इसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे. इन्होंने तमाम नये वोटरों से आगामी25 मई को होने वाले लोमसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. जिले के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहता है और लोग सोचते हैं कि उनके एक वोट से फर्क नहीं पड़ता है, जबकि प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है और ये लोकतान्त्रिक वयवस्था को मजबूती प्रदान करता है, इसी सन्देश को प्रत्येक वोटर खासकर नये वोटरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।