Hindi News / RSS कार्यालय में हमला मामला,आरोपियों के घर पर की छापेमारी

लोहरदगा पहुंची ATS टीम : RSS कार्यालय में हमला मामला,आरोपियों के घर पर की छापेमारी

Edited By:  |
lohardaga pahuchi ats team

लोहरदगा:बीते दिनों रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में हुए पेट्रोल बम हमले के बाद शनिवार को ATS की टीम लोहरदगा पहुंची. ATS ने दोनों आरोपियों के घर पर छापेमारी करने पहुंची. शहर के सदर थाना क्षेत्र के राहत नगर और न्यू आजाद बस्ती में शनिवार सुबह ATS की टीम ने गहन तलाशी ली. रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में फेंके गए पेट्रोल बम के आरोपी अमन अंसारी और सैफ अंसारी के घर लंबे समय तक सर्च अभियान चलाया गया.

आरोपियों की मां ने बताया निर्दोष

हमला मामले पर दोनों आरोपियों की मां का कहना है कि नशा की लत की वजह से ये लोग काफी परेशान थे. दोनों युवक काफी नशा किया करते थे, जिसकी वजह से इनका इलाज रांची सीआईपी में चल रहा था. वहीं, सर्च अभियान में आरोपियों के घर से क्या कुछ बरामद हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजन अपने बच्चों को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं.