Hindi News / हर्षोल्लास के साथ अदा की गयी नमाज,एक दूसरे को दी बधाइयां

लातेहार में ईद का जश्न : हर्षोल्लास के साथ अदा की गयी नमाज,एक दूसरे को दी बधाइयां

Edited By:  |
latehar mein eid ka jashn

लातेहार: जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडक्षेत्रों में हर्षौल्लास और उत्साह के साथ ईद मनाया जा रहा है. सुबह करीब नौ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की और देश में अमन शांति की कामना की. इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी.

इधर, शहर के अम्बा कोठी में स्थित मस्जिद से नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर्व को लेकर आज के दिन क्या कुछ विशेष किया जाता है इसकी जानकारी साझा की. वहीं, ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी चौक चौराहों समेत विभिन्न मस्जिदों के आस-पास विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है.

इस मौके पर अम्बा कोठी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आस-पास एसडीएम अजय कुमार रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया और मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. दंडाधिकारी सह सदर बीडीओ ने कहा कि ईद और सरहुल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराई गई है. सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.