लातेहार में काउंटिंग संपन्न : नगर पंचायत चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह विजयी घोषित
लातेहार:जिले मेंनगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित हो गया है. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी समर्थितउम्मीदवार महेश सिंह विजयी बने हैं. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बिलासी टोप्नो को 985 मतों से पराजित किया हैं. वहीं, बिलासी टोप्नो जेएमएम समर्थित प्रत्याशी थीं. इधर, विजयी प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई.
अपने जीत पर महेश सिंह ने नगर वासियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स प्रमुख मुद्दा हैं, जिसे प्राथमिकता के रूप में निष्पादन कराने की ओर कार्य आरंभ किया जाएगा. वहीं, नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर पूरा फोकस रहेगा.
इधर, मतगणना कार्य संपन्न होने पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले नगर पंचायत क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया. फिर चुनावी कार्य में जुटे सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी. डीसी ने कहा कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के लिए हुए मतदान कार्य शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण था. जो सभी कर्मियों के कड़ी मेहनत व लगन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. आज मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया. जिसमें अध्यक्ष पद पर महेश सिंह विजयी बने. इसके अलावा विजयी बने वार्ड पार्षदों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी गई.