Hindi News / CO की मिलीभगत से खड़ा किया दिवार, SDM ने दिया अतिक्रमण हटाने...

लातेहार में भू-माफियाओं की मनमानी : CO की मिलीभगत से खड़ा किया दिवार, SDM ने दिया अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Edited By:  |
latehar mein bhu mafiyaon ki manmani

लातेहार: जिले में भू-माफियायों का एक नया कारनामा उजागर हुआ है. जहां सरकारी जमीन में रातो-रात चाहरदिवारी खड़ा होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पूरा मामला जिले के मनिका अंचल क्षेत्र के सिंजो पंचायत का है. जहां डिग्री कॉलेज के पास करीब 35 डिसमिल सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है.

डेढ़ करोड़ की जमीन पर कब्जा

उक्त जमीन की बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसका खाता संख्या 271, प्लॉट 1825 में अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है. आरोप है कि भू-माफियाओं ने अंचल कार्यालय की मिलीभगत से रातों-रात चाहरदीवारी कर गेट लगाकर जमीन पर कब्जा जमा लिया.

स्थानीय निवासीवर्षों से कर रहे खेती

इधर, स्थानीय निवासी वृंदा देवी ने बताया कि वह वर्षों से इस जमीन पर खेती करती आ रही है, लेकिन कुछ माह पूर्व ईश्वरी प्रसाद, रमेश पासवान सहित अन्य लोगों ने जबरन जमीन पर कब्जा जमा लिया और उनके घर पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया. शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मिथिलेश पासवान ने कहा कि क्षेत्र में भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा जमा रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. वहीं, एसडीएम अजय कुमार रजक ने जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया है.