Live

BIG BREAKING

कृष्णन विनोद चंद्रन ने ली शपथ, बने पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :बड़ी खबर आ रही है। पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आज सुबह 9:30 बजे राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चन्द्रन को एक सादे समारोह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके मंत्रिमंडल के सदस्य,एडवोकेट जनरल पी के शाही, पटना हाइकोर्ट के जज,अधिवक्ता व अधिकारीगण मौजूद रहे।

चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन ने पटना हाइकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।उनसे पहले पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल थे,जिन्होंने लगभग तीन वर्षो से अधिक इस पद पर कार्य किया।फरवरी,2023 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने।चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन अप्रैल,2025 में सेवानिवृत होंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें