कृषि रथ को हरी झंडी : लातेहार डीसी ने किया रवाना,गांव-गांव जाकर किसानों को करेगा जागरूक
Edited By:
|
Updated :02 Jul, 2026, 02:17 PM(IST)
लातेहार: जिले में किसानों को उन्नत बनाने को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार कटिबद्ध हैं. इसी उद्देश्य को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. डीसी ने बताया कि यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगा. जिससे अन्नदाता समृद्ध बन सके. कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल भी मौजूद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.