कोसी सुपर एक्सप्रेस में लगी आग : कोडरमा में परसाबाद स्टेशन के पास अचानक उठने लगा धुआं,बाल-बाल बचे यात्री
Edited By:
|
Updated :04 Jun, 2026, 04:32 PM(IST)
कोडरमा: जिले के धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के पास खड़ी कोसी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस हटिया से पूर्णिया जा रही थी. इसी बीच परसाबाद स्टेशन के पास जैसे ही ब्रेक ली जेनरल और स्लीपर कोच के निचले हिस्से में अचानक आग का धुआं उठने लगा. जिसे देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.राहत की बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग का धुआं देखकर लोग इधर-उधर जरूर भागने लगे. जब रेलवे पुलिस द्वारा आग पर काबू लिया गया तब जाकर ट्रेन वहां से रवाना हुई. बता दें की उक्त जगह पर ट्रेन लगभग 30 मिनट ट्रेन रुकी रही. हालांकि, परसाबाद स्टेशन के पास एकबड़ा हादसे होने से टल गया.