कोलियरी में अवैध खनन पर कार्रवाई : बेरमो में CISF और CCL के सुरक्षाबलों ने सुरंग को किया बंद,तस्करों में मचा हड़कंप
बेरमो:शहर केसीसीएल ढोरी क्षेत्र में बंद पड़ी अंगवाली कोलियरी में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. सीसीएल ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में पेटरवार पुलिस, CISF एवं CCL के सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध खनन में उपयोग की जा रही सुरंग को चिन्हित किया गया.
अवैध खनन में उपयोग हो रही सुरंग को प्रबंधन द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बंद खदान में लंबे समय से चोरी-छिपे कोयला निकाला जा रहा था. जिससे बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई थी. खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.