Hindi News / मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कोडरमा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या : मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Edited By:  |
koderma mein navvivahita ne ki atmahatya

कोडरमा:जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव में नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की पहचान 23 वर्षीय संजना कुमारी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार,संजना की शादी करीब चार माह पूर्व मरकच्चो के पश्चिमी मोहल्ला निवासी अमर सिंह के साथ हुई थी. कुछ दिन पहले वह अपने मायके लतबेधवा आई हुई थी. सोमवार की रात महिला अपने परिजनों के साथ जयनगर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थी. मंगलवार सुबह जब उसकी मां घर की साफ-सफाई कर रही थी, तब संजना के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई. तब जाकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.

जब घर के पीछे से खिड़की से कमरे के अंदर देखा गया तो संजना पंखे से लटकी हुई मिली. यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना तत्काल जयनगर थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को लेकर पुलिस जाँच कर रही है. इधर मायके वाले ने ससुराल पक्ष वाले के खिलाफ 5 लाख दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना मे आवेदन दिया है.