Hindi News / पुलिस ने पीड़िता का किया बयान दर्ज,गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

कोडरमा में हैवानियत : पुलिस ने पीड़िता का किया बयान दर्ज,गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Edited By:  |
koderma mein mahila k sath haewaniyat

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है,जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है. मामला चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव का है.

आरोपी के परिजनों नेमामले को रफा-दफा करने का बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार बीती देर रात वह शौचालय से लौट रही थी,तभी पड़ोस के रहने वाला एनुल हक उसे जबरन कमरे में ले गया.महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय महिला के सास-ससुर और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे. पीड़िता का कहना है कि सुबह जब उसने आरोपी के परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उस पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया. इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लेकर उसका बयान दर्ज किया. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.