Hindi News / नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप,आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा में कलयुगी पिता की दरिंदगी : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप,आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
koderma mein kalyugi pita ki darandgi

कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकाई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार,मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी पिता अरविन्द मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस पीड़िता और परिजनों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है.