Hindi News / घर के 12 लोगों को कमरे में बंद कर लाखों के जेवरात और...

कोडरमा में चोरी की वारदात : घर के 12 लोगों को कमरे में बंद कर लाखों के जेवरात और नगद लेकर फरार

Edited By:  |
koderma mein chori ki vardaat

कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से आ रही है.जयनगर से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और फिर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. मौके से सभी चेर फरार हो गया.पूरी घटना डुमरी गांव का बताया जा रहा है.

गृहस्वामी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे.रात करीब 2:30 बजे बड़े भाई की नींद खुली तो देखा कि दरवाजा बाहर से किसी ने बंद कर दिया है. फोन करने पर पता चला कि घर के सभी कमरों को बाहर से बंद किया गया है. परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को कॉल किया. पड़ोसियों के आने की आहट सुनकर चोर मौके से फरार हो गया. जब तक दरवाजे खोले गए, चोर दो कमरों से 4 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार नगद लेकर भाग चुका था. घर के लोगों ने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे.

घटना की सूचना पर जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं,इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.