Hindi News / सदर अस्पताल जा रही बच्ची की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल

कोडरमा में एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त : सदर अस्पताल जा रही बच्ची की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By:  |
koderma mein ambulance durghatnagrashth

कोडरमा:जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर में एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस दुर्घटना में एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि, 4 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. एम्बुलेंस में बच्ची को इलाज के लिए घोड़थम्भा से कोडरमा सदर अस्पताल लेकर चालक समेत 4 लोग जा रहे थे. इसी दौरान पहाड़पुर में एक हाईवा की चपेट में आने से हादसा हो गया.

वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में कुमार क्लिनिक पुरनाडीह लाया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.सभी घायलों को प्रथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.