Hindi News / कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई दो शिक्षक के भरोसे,कमरों की भी...

कोडरमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की हकीकत : कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई दो शिक्षक के भरोसे,कमरों की भी हालत जर्जर

Edited By:  |
koderma k utkarmit madhya vidhyalay ki haqiqat

कोडरमा: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सिर्फ दो शिक्षक के भरोसे चलता है. पूरे विद्यालय की हकीकत ये है कि यहां सिर्फ 2 शिक्षक और 3 कमरे ही उपलब्ध हैं.

विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी है,लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण एक साथ कई कक्षाओं को तीन ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है. इससे पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है. सबसे बड़ी परेशानी भवन को लेकर हो रही है. स्कूल के 3 कमरों में से 2 कमरे जर्जर स्थिति में है. छत और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं. बरसात के दिनों में पानी लिक होती है.

आलम ये है कि शिक्षकों और अभिभावकों में हमेशा डर बना रहता है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विभाग से जल्द से जल्द अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति और नए भवन निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक पर्याप्त शिक्षक और सुरक्षित भवन नहीं मिलेगा, तब तक बच्चों की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण नहीं हो सकेगी. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर विद्यालय की स्थिति में सुधार की मांग की है ताकि बच्चे बिना किसी भय के पढ़ सके.