Hindi News / जयनगर थाना में व्यक्ति ने लगायी फांसी,पत्नी के साथ था मारपीट का आरोप

कोडरमा के बंद हाजत में फांसी : जयनगर थाना में व्यक्ति ने लगायी फांसी,पत्नी के साथ था मारपीट का आरोप

Edited By:  |
koderma k band hajat mein fansi

कोडरमा:जिले के जयनगर थाना के हाजत में बंद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में 19 मार्च की रात उसे परसाबाद पिकेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जयनगर थाना के हाजत में रखा गया था. जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को हाजत में बंद व्यक्ति ने फांसी लगा ली. मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया मनीटांड निवासी 40 वर्षीय वीजय यादव के रुप में हुई है.

घटना से थोड़ी देर पहले पत्नी,बेटी से हुई थी बातचीत

बताया जा रहा है कि आज सुबह जयनगर पुलिस द्वारा विजय को नाश्ता कराया गया था और वह पूरी तरह स्वस्थ्य था. इसी बीच सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी और बेटी थाने आई और विजय से बातचीत भी की थी. बातचीत करने के बाद पत्नी और बेटी वहां से बाहर निकल गई थी.

पुलिस की गैर मौजूदगी में की आत्महत्या

इन सब के बीच जैसे ही पुलिस की गैर मौजूदगी हुई विजय ने फांसी लगा ली. जिसके बाद पुलिस ने विजय को आनन - फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, जयनगर पुलिस का कहना है कि उसके गले में धागे का एक माला था, उसी से उसने अपने गले को दबा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.