कोडरमा : 13 वर्षीय किशोर सौरव कुमार का नहीं मिला शव,अवैध पत्थर खदान में डूबने से हुई थी मौत
कोडरमा:जिलेके बरकट्ठा थाना क्षेत्र में बंद पड़ी अवैध पत्थर खदान में डूबने से 13 वर्षीय किशोर सौरव कुमार का शव लगभग 30 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है. घटना बरकट्ठा थाना क्षेत्र के पचरुखी तिलैया स्थित महाबर पहाड़ के पास की है. जहां एक दिन पहले अवैध पत्थर खदान में डूबने से सौरव कुमार की मौत हो गई थी.
गोताखोरों ने सौरव के शव की तलाश की लेकिन, अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है. इधर, घटनास्थल पहुंचकर विधायक अमित यादव ने घटना का जायजा लिया.
विधायक ने जिला प्रशासन से तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की है. सौरव कुमार गुरुवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ महाबर पहाड़ के पास स्थित बंद खदान में नहाने गया था. जहां अचानक डूबने से उसकी जान चली गई. उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया है. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सौरव पानी में लापता हो चुका था. इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.