Hindi News / कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में...

कोडरमा : कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

Edited By:  |
koderma

कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर आयोजित एक प्रार्थना सभा पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच उनके घर में यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी. इस बात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सतगावां अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे.

थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.महिलाओं को थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है.वहीं,पुलिस प्रार्थना सभा के उद्देश्य और धर्म परिवर्तन के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.