Live

केरल में मानसून ने दी दस्त‍क

जानिए अपने राज्य का हाल

A
Akanksha Kumariलेखक

रांची:-पूरा राज्य भयानक गर्मी से तप रहा है। दोपहर के वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे सूरज आग उगल रहा हो।पारा चढ़ने से पूरा शहर प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में है।रांची मौसम विभाग ने जारी किया रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिम केरल में मानसून का हुआ आगमन प्रत्येक वर्ष सामान्य तौर पर 1 जून को मानसून की आगमन होती है लेकिन इस बार 8 जून को मानसून का आगमन केरल में हुआ है।राहत भरी सूचना ये है कि एक हफ्ते की देरी से ही सही मानसून केरल में प्रवेश कर गया है। केरल,दक्षिण तमिलनाडु,कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों,मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम,मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर मानसून बढ़ रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए झारखंड में मानसून के18से20जून तक पहुंचने का अनुमान है।


मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 3 दिनों के बाद झारखंड में भी मॉनसून प्रवेश करने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल अगले 3 दिनों तक राजधानी रांची समेत झारखंड में तापमान की स्थिति बनी रहेगी। संथाल परगना में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। सबसे अधिकतम तापमान गोंडा जिला 43 डिग्री, राजधानी रांची 39 डिग्री, जमशेदपुर 41 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज की गई है। झारखंड में लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बिना जरूरत के काम से घर के बाहर ना निकले। अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई जा रही है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें