खूंटी पुलिस की बड़ी सफलता : PLFI के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,मिट्टी में छिपाए गए हथियार और मोबाइल बरामद
खूंटी: जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस नेप्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान राजेश महतो उर्फ राजेश यादव उर्फ मोहन कुमार के रूप में हुई है. जो रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का निवासी है. गिरफ्तार उग्रवादी की निशानदेही पर मिट्टी में छिपाए गए सामान को बरामद की गई है. एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, उग्रवादी पर्चे, तीन मोबाइल और एक छोटा बैग शामिल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना का नामजद अभियुक्त राजेश महतो किसी कार्य से खूंटी आने वाला है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी-तिरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान मोहन कुमार उर्फ राजेश महतो उर्फ राजेश यादव के रूप में जानकारी दी.
पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर ली है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई को पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है.