'KBC 14' के सेट पर हो गयी अनहोनी
अमिताभ बच्चन हो गये शिकार, तुरंत ले जाया गया अस्पताल फिर ...
DESK :खबर केबीसी ( कौन बनेगा करोड़पति) -14 के सेट से है। जहां गेम शो के होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अनहोनी हो गयी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बारे में खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर जानकारी दी है।
दरअसल गलती से अमिताभ बच्चन ने अपने एक पैर की नस काट ली। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और टांके लगाए गए। उनके पैर से लगातार खून बह रहा था। डॉक्टरों ने जैसे-तैसे खून के बहाव को कंट्रोल कर नस में टांके लगाएं।अमिताभ के पैर की नस कटने से सेट पर अचानक हलचल मच गई।
ब्लॉग पोस्ट पर तस्वीरों के साथ घटनाक्रम को अपने चाहने वालों से साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने लिखा है, 'जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी। जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और मेडिकल टीम ने मेरी सहायता की। समय पर इलाज मिलने से मेरा ट्रीटमेंट हो गया हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं।'
अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें जोर से चलने या पैरों पर दबाव डालने से भी मना किया है। पैरों में बंधी पट्टी के तस्वीरों के साथ इसे साझा करते बिग बी ने लिखा है कि ' डॉक्टरों ने खड़े होने, हिलने-डुलने और ट्रेडमिल पर चलने से भी मना किया है। कहा है कि पैरों पर किसी तरह का दबाव न डाला जाए।'
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।