Live

कश्मीर नहीं है भारत का हिस्सा ?

बिहार के शिक्षा विभाग का नया कारनामा ! प्रश्न पत्र पर उठे सवाल

A
Anurag Goelलेखक

Kishanganj :क्या कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है ? कश्मीर के लोगों को क्या भारतीय ना कह कर कुछ और संबोधित किया जाता है ? ये सवाल हम नहीं उठा रहे बल्कि ये सवाल उठ रहे बिहार शिक्षा बोर्ड के प्रश्न पत्र से।

बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले में शिक्षा विभाग का नया कारनामा उजागर हुआ है। बता दें कि शिक्षा विभाग कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है ।दरअसल बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए स्थापित कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक अलग देश है। छात्रों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों- चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है।

अब बिहार शिक्षा बोर्ड में सातवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिकी परीक्षा में जिस तरह से सवाल पूछे गये है उससे विवाद खड़ा हो गया है। सवालों को गौर से पढ़े तो लिखा गया है कि 'What are the people of the following countries called ? One is done for you.'फिर जो ऑप्शन दिए गये है उसमें चीन, नेपाल इग्लैंड के साथ भारत को तो जिक्र किया ही गया है। लेकिन चौथे ऑप्शन के तौर पर कश्मीर का जिक्र किया गया है उस पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की सफाई नहीं दी गयी है। लेकिन अब ये लापरवाही का मामला है या फिर जानबूझ कर इतनी बड़ी गलती की गयी ये फिलहाल सवाल बना हुआ है।

खगड़िया से स्वतंत्र देव सिंह की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें