Hindi News / डॉ.थावरचंद गहलोत बाबानगरी में परिवार संग की पूजा-अर्चना

कर्नाटक के राज्यपाल का झारखंड आगमन : डॉ.थावरचंद गहलोत बाबानगरी में परिवार संग की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
karnatak k rajyapal ka deoghar aagman

देवघर:कर्नाटक के राज्यपाल डॉ.थावरचंद गहलोत सोमवार को अपने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे. राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रशासन की निगरानी में उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई.

राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बाबा बैद्यनाथ से देश और राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया. उनके परिवार के सदस्यों ने भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की. वहीं, सांसद निशिकांत दुबे ने भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया.

राज्यपाल के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो सके.